Barabanki: “मिशन शक्ति” अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिला बीट अधिकारी के माध्यम से चलाये जा रहे 30 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के अन्तर्गत जागरुक कार्यवाही की जा रही है

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: जनपद बाराबंकी “मिशन शक्ति” अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिला बीट अधिकारी “शक्ति दीदी” के माध्यम से चलाये जा रहे 30 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम (Decoy Operation) के अन्तर्गत जागरुक/कार्यवाही की जा रही है-

WhatsApp Image 2023 09 09 at 4.49.01 AM 2 WhatsApp Image 2023 09 09 at 4.49.01 AM 1 WhatsApp Image 2023 09 09 at 4.49.01 AM
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग व महिला सशक्तिकरण हेतु महिला बीट अधिकारी “शक्ति दीदी” के माध्यम से चलाये जा रहे 30 दिवसीय (दिनांक 01.09.2023 से 30.09.2023 तक) आउटरीच प्रोग्राम के अन्तर्गत आज दिनांक 09.09.2023 को जनपद के कुल 21 स्थानों (जैसे- गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड आदि) पर चौपाल लगाकर कुल 2718 बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ्य सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारी “शक्तिदीदी” द्वारा बीट क्षेत्र में महिला अपराध से सम्बन्धित पीड़िताओं से मिलकर उनकी आवश्यक काउंसलिंग करते हुए उनकी समस्याओं का सामाधान किया जा रहा है एवं आवश्यकतानुसार यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा बीट क्षेत्र में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों

रिपोर्ट- रवि मिश्रा

https://youtu.be/dtCJpuP5zno?si=bQQajjrORMC6hMyb

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/ghaziabad-news-dog-bite-death-case-heats-up-supreme-courts-big-comment-dog-attack-becoming-a-threat/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें