Singahi Kheri: सिंगाही खीरी। नवांगत थाना थानाध्यक्ष जीतेंद्र बहादुर सिंह ने थाने की कमान सभालने के बाद पत्रकारो से रूबरू हुए और उन्होने पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर अपने बारे में बताया कि में मूल जिला बस्ती का निवासी हूं। 1994 में पुलिस सेवा में आया और सीतापुर, लखनऊ, आजमगढं ,सुल्तानपुर, बाराबंकी आदि जनपदों में पुलिस सेवा की अब लखीमपुर में कई चौकी के प्रभारी भी रहे। सिंगाही थाने में थाना प्रभारी के रुप में पहली पोस्टिंग मिली, पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हम लोग आपस में मिलकर क्षेत्र में हो रहे अपराधों को रोक सकते है और क्षेत्र में हो रही घटनाओं की आपस में जानकारी देनी चहिए जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा की बात करते हुए उन्हें सही कामों के लिए सहयोग देने को लेकर अपेक्षित रहने की बात कही है। लोगों को शान्ति व्यवस्था प्रदान व अमन चैन कायम करने को लेकर हर सम्भव प्रयास किया जायेगा











