Budaun News: बारिश के दौरान झोपड़ी की कच्ची दीवार गिरी, नीचे दबकर किसान की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Budaun News: बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान हादसा हो गया। गांव भूड़ा में झोपड़ीनुमा कच्चे मकान की दीवार गिरने से 65 वर्षीय किसान अनोखेलाल की मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे अनोखेलाल झोपड़ी में लेटे हुए थे। उस दौरान हल्की बारिश हो रही थी, तभी अचानक कच्ची दीवार गिर गई।

मिट्टी की दीवार के नीचे अनोखेलाल दब गए। (Budaun News) उनके साथ एक बाइक और अन्य सामान भी दब गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने दीवार का मलबा हटाकर किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

किसान अनोखेलाल के चार बेटे हैं। वह अंदर घर में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने अपने घर के सामने ही कच्ची मिट्टी की दीवार बनाकर उस पर झोपड़ी डाल रखी थी। अनोखेलाल उसी में रहते थे। उनके अलावा झोपड़ी में कोई और व्यक्ति मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश की वजह से मिट्टी की दीवार गिरने से हादसा हुआ है।

https://youtu.be/EcB7y65wvWA?si=5Gv19xCDoX69_288

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56160

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें