Lucknow: हाई सिक्योरिटी जोन में यूपी विधानसभा के ऊपर मंडराता रहा हेलीकाप्टर, लोगों की लगी भीड़

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: राजधानी लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले यूपी विधानसभा क्षेत्र में भवन के ऊपर मंगलवार दोपहर हेलीकॉप्टर मंडराता रहा जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बताया जा रहा है कि यह सेना की मॉक ड्रिल थी जिसे आतंकी हमले या फिर किसी आपातस्थिति से बचने की तैयारियों के लिए किया गया।
विधानसभा क्षेत्र शहर का हाई सिक्योरिटी इलाका है। इसके ठीक सामने लोकभवन स्थित हैं जिसमें कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट के सहयोगियों के साथ बैठक की थी।

मॉक ड्रिल को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने फोन से वीडियो बनाए।

https://youtu.be/_pV1wo9e_HY?si=niTp7Nm4GmcZ2dNG

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/madhya-pradesh-mla-gave-objectionable-statement-on-women-fir-lodged/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें