Agra News: आगरा में व्यापारी की गला रेतकर हत्या: कार में मिली खून से सनी लाश, बज रहा था म्यूजिक…हाथ में फंसा मिला चाकू

Facebook
X
WhatsApp

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में मोतीगंज के गल्ला व्यापारी मनु अग्रवाल (40) की मंगलवार को एत्मादपुर के बुढ़िया के ताल में हाईवे किनारे कार में लाश मिली। व्यापारी की गर्दन कटी हुई थी। एक हाथ में खून से सना चाकू लगा था। कार में तेज आवाज में म्यूजिक भी बज रहा था। घटना की जानकारी पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। मामले में परिजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनु अग्रवाल (40) बल्केश्वर स्थित सीताराम लोनी कॉलोनी के रहने वाले थे। (Agra News) वह अपनी क्रेटा कार लेकर दुकान से निकले थे। रात तकरीबन 8:30 बजे एत्मादपुर पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों ने बुढ़िया के ताल के पास हाईवे के सर्विस रोड किनारे पर क्रेटा कार खड़ी देखी। गाड़ी स्टार्ट थी। एसी-म्यूजिक सिस्टम चल रहा था। लाइट भी जल रही थी। इससे शक हुआ। पुलिस पहुंची तो देखा कि चालक सीट पर बैठे मनु की गर्दन कटी है। खून निकल रहा था। उल्टे हाथ में चाकू लगा है। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी।

पुलिस की पूछताछ में परिजन ने बताया कि मनु मोतीगंज में कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दाल-चावल का व्यापार करते थे। पिता भगवान दास अग्रवाल-भाई विष्णु अग्रवाल दूसरे घर में बल्केश्वर चौराहे के पास रहते हैं। काफी समय से मनु बीमार थे। इससे अवसाद में थे। कुछ दिन से दवाई भी नहीं खा रहे थे। उनके एक हाथ में चाकू लगा हुआ था।

इससे उनके आत्महत्या करने की आशंका जाहिर की गई। मगर, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कोई अपना गला कैसे काट सकता है? यह भी हो सकता है कि कोई उन्हें अपने साथ लेकर गया हो। उनकी हत्या करने के बाद फरार हो गया हो। पुलिस दोनों ही बिंदुओं को लेकर जांच में जुटी है। कार को फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड से भी जांचा भी गया।

परिजन ने बताया कि मनु रोजाना की तरह मंगलवार को सुबह दस बजे दुकान पर गए थे। शाम को छह बजे दुकान से निकले। इसके बाद नहीं आए। उनकी शादी को 14 साल हुए थे। पत्नी प्रीति अग्रवाल पति की मौत की खबर से बेसुध हो गईं। व्यापारी के दो बेटी और एक बेटा हैं। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच गए।
कार में शव मिला है। मृतक के हाथ में चाकू लगा था। परिजन ने अवसाद में होने की बात की जा रही है। प्रथम दृष्टया स्वयं ही घटना करना प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/j4AC6Cs5drg?si=uUuypfjpEnzYjo3z

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56201

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें