Himachal: हिमाचल के हमीरपुर में महिला का मुंह काला करके काट दिए बाल, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के गृह जिला हमीरपुर (Hamirpur) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में एक महिला के बाल काटने के बाद उसका मुंह काला कर दिया गया. इस पूरी घटना को महिला के ही ससुराल वालों ने अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर इसका वीडियो रिकॉर्ड किया, लेकिन किसी ने भी ससुराल के लोगों को ऐसा करने से नहीं रोका.

4 लोगों को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने भी ससुराल वालों का इस घटना में साथ दिया. हालांकि अभी तक यहां स्पष्ट नहीं है कि ससुराल वालों ने ऐसा क्यों किया? न ही पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होना है. इससे पहले प्रदेश में इस तरह के जघन्य अपराध की खबर सामने आने से सरकार की मुश्किलें बढ़ना तय है.

हिमाचल को हिला देने वाली घटना

विश्व भर में हिमाचल प्रदेश की पहचान देवभूमि के रूप में है. देवभूमि हिमाचल में इस तरह की घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. हिमाचल प्रदेश की गिनती देशभर के सबसे शांतिप्रिय राज्यों में होती है, लेकिन इस शांतिप्रिय राज्यों में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर देने वाली है. प्रदेश भर में लोग इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं.

वहीं, इस मामले पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है. हिमाचल प्रदेश में इस तरह के मामले सामने नहीं आते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और तफ्तीश कर रहा है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

https://youtu.be/gDYIPCtakhE?si=5RKLKao5J7uCE2SH

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/ramcharitmanas-education-minister-once-again-gave-a-controversial-statement-on-ramcharitmanas-bjp-attacked/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें