Lakhimpur: सम्पूर्ण समाधान दिवस पीड़ितों की सुनी गई फरियाद, निस्तारण के निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी 16 सितंबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील धौरहरा सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी मौजूद रहे।

डीएम ने समाधान दिवस में आए फरियादियों से समस्याओं की सुनवाई की। डीएम ने कई मामलों में समस्या निस्तारण को पुलिस व राजस्व टीमें भेजी। डीएम ने मामलों के समाधान को सम्बन्धित अफसरों को जरूरी हिदायतें दीं। जनसमस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री व शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। आने वाले फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवायी कर उसका समयबद्धता से निस्तारण सुनिश्चित कराये ताकि फरियादी को अनावश्यक रूप से भाग-दौड़ न करनी पड़े। समस्याओं के निस्तारण की कार्यवाही पर इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाय कि निस्तारण की कार्यवाही से फरियादी भी संतुष्ट दिखे।

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 49 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 14, पुलिस 19, विकास 02,
नगर पंचायत व विद्युत 03-03 एवम् अन्य के 03 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ये निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ पीपी सिंह, एसीएमओ डॉ अनिल गुप्ता, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी, तहसीलदार आदित्य विशाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/1vAfrWpCxNU?si=cleW-cvpLsRd_MfY

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/crime-news-after-watching-gadar-2-the-youth-raised-slogans-of-hindustan-zindabad-an-angry-friend-did-this-horrifying-incident/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें