Arvind Kejriwal: इंडिया नाम बदलने के विवाद पर अरविंद केजरीवाल का हमला, ‘तुम्हारे पिताजी का देश है?’

Facebook
X
WhatsApp

Arvind Kejriwal: देश का नाम बदलने पर जारी विवाद (India Name Change Row) में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने छत्तीसगढ़ में एक रैली के दौरान कहा कि देश की 28ल पार्टियों ने एकजुट होकर अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा. इससे यह इतने परेशान हो गए हैं कि अब देश का ही नाम बदलना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि नाम तो ऐसे बदलना चाहते हैं जैसे यह इनके पिताजी का हो. 140 करोड़ देशवासियों का देश है इंडिया. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार से देश की जनता परेशान है और अब इससे छुटकारा चाहते हैं. उन्होंने मोदी सरकार को चुनौती भी दी है कि अगर हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाएं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इंडिया नाम बदलने पर बीजेपी को खुली चुनौती है. उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को चुनौती देना चाहूंगा, अगर उनमें वाकई हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाएं. (Arvind Kejriwal) उन्होंने अनंतनाग और राजौरी में शहीद हुए भारतीय जवानों के लिए कहा कि पूरे देश को इस घटना से दुख हुआ है. हमारे चार जवान सरहद पर शहीद हुए हैं. इससे ज्यादा दुख की बात है कि पीएम मोदी ने शहीदों के लिए एक शब्द भी नहीं कहा.

इंडिया नाम से योजना चलाने पर साधा केजरीवाल ने निशाना

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर बीजेपी और मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पिछले साल तक ये लोग इंडिया के नाम से अपनी योजनाएं लॉन्च करते थे, कार्यक्रम चलाते थे. पिछले साल तक इन्हें इंडिया नाम से कोई दिक्कत नहीं थी. 28 पार्टियों ने आज विपक्षी अलायंस का नाम इंडिया रखा है तो यह अब देश का नाम ही बदलना चाहते हैं. इंडिया से इस देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं.

इंडिया गठबंधन में दरार और बिखराव की खबरों के बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है. गठबंधन बेहद शक्तिशाली है और मजबूती से आगे बढ़ रहा है. उपचुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 6 राज्यों में हुए उपचुनावों में 7 में से 4 सीटें जीतीं हैं. आप पार्टी के मुखिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन को जनता का भी पूरा समर्थन मिल रहा है और जनता देश में बदलाव देखना चाहती है. बीजेपी उसी समर्थन से घबराई हुई नजर आ रही है.

https://youtu.be/98MqxURQ0ho?si=HGBRtaLJxFaxL02h

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56384

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें