Roorkee Encounter: रुड़की में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा

Facebook
X
WhatsApp

Roorkee Encounter: रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. लगातार फायरिंग होने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल पैदा हो गया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया. पुलिस की गोली बदमाश पैर में लगी. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि हरिद्वार में नए एसएस पी परमेन्द्र सिंह डोभाल की तैनाती के बाद पुलिस एक्टिव नजर आ रही है. लंबे समय से फरार चल रहे शहजाद की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. शहजाद के खिलाफ चोरी, डकैती, हत्या के 5 मुकदमे पथरी थाना में दर्ज हैं. घायल बदमाश का इलाज चल रहा है.

लंबे समय से फरार चल रहा था बदमाश

एसएसपी ने बताया कि आज पुलिस इनामी बदमाश को पकड़ने में कामयाब रही. (Roorkee Encounter) चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई. पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. उन्होंने कहा कि शहजाद की उत्तराखंड पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया था. शहजाद पर 5 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. एसएसपी परमेंद्र दोभाल का कहना है कि पुलिस आरोपी को पकड़ना चाहती थी. लेकिन उसने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया.

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

बचाव में पुलिस की चली गोली से आरोपी घायल हो गया. इलाज के लिए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी. उन्होंने कहा अपराध पर लगाम लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस एक्टिव है. हरिद्वार की सीमाएं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से लगती हैं. इसलिए आरोपी उत्तराखंड की सीमा में घटना को अंजाम देने के बाद यूपी भाग जाते हैं. ऐसे में बदमाश को पकड़ना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरोपियों को हवालात पहुंचाना पुलिस का काम है. पुलिस धर्म नगरी में अपराध को बढ़ने नहीं देगी.

https://youtu.be/dJtnSWtynRY?si=KP-euC_0MT12Nt5y

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56434

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें