Rakesh Tikait: राकेश टिकैत ने योगी सरकार को याद दिलाया वादा, कहा- किसानों को बिजली के नाम पर लूटा जा रहा

Facebook
X
WhatsApp

Rakesh Tikait: लखनऊ में चल रही महापंचायत पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हम यहां अपनी बात रखने आए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने घोषणापत्र में कहा कि हम सत्ता में आएंगे तो मुफ्त बिजली देंगे, फिर उन्होंने कहा कि एक साल के लिए मुफ्त बिजली देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज जैसे नेताओं को ED का डर दिखाकर लूटा जा रहा है, वैसे ही किसानों को बिजली के नाम पर लूटा जा रहा है। लोकतंत्र में भीड़तंत्र ही उसकी समस्या का समाधान है।

आपको बता दें, भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने आज महापंचायत बुलाई है। (Rakesh Tikait) उसमें शामिल होने के लिए किसान लखनऊ के इको गार्डन में एकत्र हुए हैं। बीकेयू के युवा प्रदेश महासचिव अतुल त्रिपाठी ने कहा कि 2022 में बीजेपी ने वादा किया था कि राज्य में सत्ता में आए तो बिजली मुफ्त होगी, आवारा पशुओं पर लगाम लगेगी, बीज की कीमतें कम होंगी और गन्ने का उचित भुगतान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये प्रदर्शन आज पूरे दिन का है। आज हम पूरे प्रदेश में प्रदर्शन को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे।

https://youtu.be/dJtnSWtynRY?si=xftAgjCX9cGs6-rI

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/dhirendra-krishna-shastri-bageshwar-baba-is-coming-to-bihar-once-again-but-neither-the-divine-court-will-be-held-nor-there-will-be-entry-in-the-temple/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें