Lucknow: गोदभराई की रस्म और पौष्टिक किट… CM योगी ने गर्भवती महिलाओं को दिया गिफ्ट

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार पर निशाना साधा. सोमवार को लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में शराब माफिया पोषाहार की करता सप्लाई था, हमारी सरकार ने नया मैकेनिज्म बनाया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब इंसेफेलाइटिस से पूरे प्रदेश में प्रतिवर्ष 1200-1500 मौतें होती थीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश इस बीमारी से खासा प्रभावित था, 1977 से लेकर 2017 तक यानी 30 वर्षों में प्रदेश में लगभग 50,000 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आकर काल कलवित हो चुके थे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरे प्रदेश से इंसेफेलाइटिस को समाप्त करने में हम सफल हुए हैं, आज उत्तर प्रदेश में मातृ और शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है, ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि माताओं और शिशुओं को पोषण आहार मिलना शुरू हुआ.

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ

इस दौरान गोदभराई की रस्म भी निभाई गई. सीएम योगी ने प्रतीक स्वरूप कुछ गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप दवाएं और पौषटिक खाद्य सामग्री भेंट की. यही नहीं कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रतीक स्वरूप कुछ बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया.

इस दौरान सीएम योगी ने 155 करोड़ रुपये की लागत से 1,359 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण/शिलान्यास किया. साथ ही 50 करोड़ रुपये की लागत से 171 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास हुआ.

https://youtu.be/nE6a3910SZY?si=wNuOo7JFj4nEfukW

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/womens-reservation-bill-bill-for-reservation-in-mps-will-be-presented-in-lok-sabha-today/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें