Women Reservation Bill: बोलीं सीमा हैदर, पाकिस्तान में महिला को समझते हैं पैरों की जूती, लेकिन भारत में…

Facebook
X
WhatsApp

Women Reservation Bill: मोदी सरकार द्वारा नए संसद भवन में मंगलवार को पेश किए महिला आरक्षण बिल पर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण काम करने जा रही है।

पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने अपना एक वीडियो जारी कर नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। सीमा अपनी वीडियो में कहती हैं कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण काम किया है। मैं मोदी सरकार के काम से बहुत खुश हूं।

वो वीडियो में आगे कहती हैं- पाकिस्तान में तो महिलाओं को पैरों की जूती समझ जाते हैं, लेकिन भारत महिलाओं को देवी माना जाता है, बहुत सम्मान दिया जाता है। मोदी जी महिलाओं को बहुत सम्मान दे रहे हैं। साथ ही वीडियो के अंत में सीमा हैदर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए नजर आ रही हैं।

इससे पहले उनका गणेश चतुर्थी के मौके पर भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने घर में श्री गणेश की पूजा करती हुई दिख रही हैं।

https://youtu.be/r99ZXAEfefs?si=rUuaWegJU7ERmXgd

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/women-reservation-bill-discussion-started-in-lok-sabha-sonia-gandhi-said-that-women-have-been-waiting-for-the-last-13-years/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें