Barabanki News: पुलिस ने नकली सिपाही को किया गिरफ्तार, वर्दी के सहारे करता था वसूली

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: बाराबंकी शहर कोतवाली पुलिस ने लोगों पर रौब गांठकर वसूली करने वाले नकली सिपाही को दबोचा है। बावर्दी मिले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लखनऊ अयोध्या हाईवे पर रामनगर तिराहे के पास कोई विवाद हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक वर्दी में मौजूद था। (Barabanki News) युवक के हावभाव देखकर पुलिस कर्मियों को शक हुआ। उससे पूछताछ शुरू की तो कुछ ही देर में पता लग गया कि वह नकली पुलिसकर्मी है।
पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि युवक ने गत दिनों में कई जगह वसूली की। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। युवक पर सिपाही की फर्जी वर्दी पहनकर वसूली का आरोप है।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56546

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें