India Vs Bharat: NCERT की बड़ी घोषणा! अब ‘भारत’ होगा देश का नया नाम, सभी किताबों में ‘India’ की जगह! जानिए इस बड़े पल में क्या होगा बदलाव

India Vs Bharat: NCERT की बड़ी घोषणा! अब 'भारत' होगा देश का नया नाम, सभी किताबों में 'India' की जगह! जानिए इस बड़े पल में क्या होगा बदलाव
Facebook
X
WhatsApp

India Vs Bharat: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में “इंडिया” की जगह “भारत” लिखने की सिफारिश की है। यह सिफारिश स्कूली पाठ्यक्रम को संशोधित करने के लिए गठित एक उच्च-स्तरीय समिति ने की है। कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर सी.आई. आईजैक (रिटायर्ड) ने कहा कि यह सिफारिश “भारतीय संस्कृति और पहचान को मजबूत करने” के लिए की गई है।

उन्होंने कहा कि “भारत” नाम देश की प्राचीन विरासत और सभ्यता को दर्शाता है। कमेटी ने पाठ्यपुस्तकों में “हिंदू विजय” को भी उजागर करने की सिफारिश की है। समिति का मानना ​​है कि भारतीय इतिहास में हिंदू विजयों को पर्याप्त रूप से नहीं बताया गया है। कमेटी की सिफारिशों पर अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

India Vs Bharat: कमेटी की अन्य सिफारिशें

शैक्षणिक किताबों में “एंशि‍एंट हिस्ट्री” की जगह “क्लासिकल हिस्ट्री” को शामिल करने की सिफारिश की गई है। पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को शामिल करने की सिफारिश की गई है। पाठ्यपुस्तकों को अधिक आधुनिक और छात्रों के अनुकूल बनाने की सिफारिश की गई है। इन सिफारिशों के अमल में आने के बाद देश के शिक्षा प्रणाली में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

https://youtu.be/31wXzfum7ow?si=UILW176_VTWKWmEO

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें