Uttar Pradesh: बेलराया में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन

Uttar Pradesh: बेलराया में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन
Facebook
X
WhatsApp

Uttar Pradesh: बेलराया, खीरी। खीरी जिले के बेलराया क्षेत्र के कलेश हरण मंदिर के प्रांगण में 16 से 19 नवंबर तक होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर निघासन से आये नगर पंचायत प्रतिनिधि दया शंकर मौर्य व उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के उपाध्य्क्ष श्याम सुंदर पांडेय ने दीप जलाकर भूमिपूजन का शुभारम्भ किया।

Uttar Pradesh: बेलराया में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी शुरू

इस कार्यक्रम के संयोजक व समाज सेवी गायत्री परिवार बेलराया टीम संचालक श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा ने बताया कि चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर 24 अक्टुबर दिन मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। (Uttar Pradesh) गायत्री परिवार के द्वारा विधि विधान के साथ यज्ञ के लिए भूमि पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। यह आगामी 16 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक चलने वाले 24 कुण्डीय यज्ञ के दौरान लखीमपुर गायत्री शक्तिपीठ से आये राम खेलावान निषाद जी वा लालापुर से आये राम दुलारे वर्मा जी और राकेश सोनी जी द्वारा मंत्रोंचारण के साथ किया गया।

इस बीच यहाँ आकर्षक रंगोली बनायीं गयी ओर विधि विधान से यजमान के साथ भूमिपूजन कर यज्ञ देवता का आवाहन किया गया। (Uttar Pradesh) लक्ष्मीनारायण वर्मा ने बताया कि इस महायज्ञ में कन्या कौशल किशोर शिविर, अन्नप्राशन, नामकरण, मुंडन, जनेऊ, विद्यारंभ, गर्भवती महिलाओ के लिए पुंसवन आदि सभी संस्कार कराये जाएंगे।

भूमिपूजन के बाद श्रद्धालुओ को सम्बोधित करते हुए लक्ष्मीनारायण वर्मा ने बताया (Uttar Pradesh) कि समाज में फैली कुरीतियाँ, अशांति, अन्याय, अत्याचार, नशापान, से बचाव को लेकर महायज्ञ की श्रंखला चलाई जा रही है। इस मौके पर कमेटी के मुख्य संयोजक लक्ष्मीनारायण वर्मा, कनक पाल सिंह राना, रामपाल, अवधेश वर्मा, पत्रकार राकेश यदुवंशी, खजान पाल, डॉक्टर संजय वर्मा, सुरेश कुमार, शिरोमणि शुक्ला, श्रवण गुप्ता आचार्य, अनिल वर्मा, रूप नारायण मिश्र, नत्थालाल वर्मा, लेखराम जायसवाल, जसवंत वर्मा, छोटेलाल वर्मा, पंकज वर्मा, जंग बहादुर वर्मा, छंगलाल राठौर, अश्वनी विश्वकर्मा, ऐसे तमाम छेत्रवासी मौजूद रहे।

रिपोर्ट चंद्र मोहन

https://youtu.be/dBT1SqTAm0Y?si=PiCKGNGVg5iaN2Vg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें