Lucknow: लखनऊ में राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल की महा पंचायत संपन्न, ई रिक्शा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत

Lucknow: लखनऊ में राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल की महा पंचायत संपन्न, ई रिक्शा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज रघुवंशी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल की महा पंचायत संपन्न हुई। इस पंचायत में कई सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राजेश सिंह चौहान को ई रिक्शा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

मीडिया से बात करते हुए मनोज सिंह रघुवंशी, प्रदेश प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रहित व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करेगा। जो भी सरकारी योजना होगी, उन योजना को लेकर व्यापारी भाइयों को लाभ दिलाने का कार्य करेगा।

Lucknow: राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल लखनऊ में एक मजबूत संगठन बनने की संभावना है।

राष्ट्रहित व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मलिक मोहम्मद ने बताया कि ई रिक्शा चालक भाई हमारे संगठन में भारी संख्या पर जुड़ रहे हैं। (Lucknow) क्योंकि ई-रिक्शा भी व्यापार है, जिससे उनके घर का पालन पोषण चलता है। राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल ई रिक्शा चालकों की आवाजों को उठाता है। आने वाले समय में पूरे लखनऊ जिले के ई रिक्शा चालक एवं व्यापारी भाई राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संगठन में जुड़कर सहयोग प्रदान करेंगे।

170 सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष स्वर्णपाल सिंह सोनी बाबा ने कहा कि यदि व्यापारी भाई किसी भी प्रकार की दिक्कत होगी तो हमेशा राष्ट्रीय व्यापार मंडल उनकी सेवा में तत्पर रहेगा। मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हम अपनी निष्ठा और ईमानदारी से हर व्यापारी को जोड़ने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- युवराज गौतम

https://youtu.be/yd3TSXmmwec?si=F3RSzxsnpZ-57E-c

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें