UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने अपने साढू पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से नकदी और जेवर भी ले गई है। जानकारी के अनुसार, नगला खुशाली निवासी विनोद कुमार ने अपने साढू किरन पर पत्नी शारदा को बलहा-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। विनोद कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह ड्यूटी गया था।
यूपी: ज्योति मौर्या केस में विवादों में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित, आलोक ने लगाए थे गंभीर आरोप. #india24x7livetv #NewsUpdate #UttarPradesh pic.twitter.com/aUTs140ulO
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 11, 2023
उसकी गैर मौजूदगी में साढू किरन उनके घर पर आया और उनकी पत्नी शारदा को अपने साथ ले गया।जब विनोद ड्यूटी से वापस लौटे तो उनके बेटे अजय ने बताया कि मम्मी मौसा के साथ चली गई हैं। तभी से घर वापस नहीं लौटी हैं। इस पर विनोद ने किरण के बेटे जुगनू के मोबाइल पर फोन किया तो किरण ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर तू पत्नी को लेने मेरे घर आया तो जिंदा वापस नहीं लौटेगा।
UP News: घर से जेवर और नगदी भी उठा ले गई
विनोद का आरोप है कि पत्नी शारदा घर से जेवर और नगदी भी उठा ले गई है। घटना के बाद विनोद और उनका बेटा अजय बेहद परेशान है। पुलिस से शारदा की बारामदगी की गुहार लगा रहे हैं।पुलिस ने पीड़ित विनोद से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी किरन के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 366 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना शाहगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की बारामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर दोषी के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










