UP Crime: कलयुगी पति ने पत्नी के जिस्म का किया सौदा! वजह सुन उड़ जाएंगे आपके होश

UP Crime: कलयुगी पति ने पत्नी के जिस्म का किया सौदा! वजह सुन उड़ जाएंगे आपके होश
Facebook
X
WhatsApp

UP Crime: मऊरानीपुर क्षेत्र में जुआ एवं सट्टे के प्रकोप ने पारिवारिक रिश्तों व सामाजिक ताने वाने पर चोट पहुंचाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में जुआरियों को रूपया ब्याज पर देने व लम्बा चौड़ा ब्याज वसूलने की घटनायें आम हो गई है। क्षेत्र के ग्राम कुआगांव में जुआ खेलने के लिए दिये गये रूपये को वसूलने के एवज में युवक की पत्नी को एक रात के लिये मांगने की घटना से लोगो में सनसनी व्याप्त है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओ में दर्ज की है।

ग्राम कुआगांव निवासी पूनम पत्नी आनन्द कुमार अहिरवार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के निवासी गोटीराम महाराज व नन्नाजू बड़े पैमाने पर जुआ खिलवाते हैं और लोगो को पैसे उधार देते है। एक हजार 50 रूपया रोज देते है। आरोपी नन्नाजू किराने की दुकान खोले है। युवती ने तहरीर में बताया कि उसके पति आनन्द कुमार को भी आरोपियो ने जुआ शराब की लत लगा दी। युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति आनन्द से उधार में दिये तीन हजार रूपये वापस मांगे तो उसके पति ने कहा कि अभी पैसे नहीं है तो आरोपियो ने कहा कि एक रात को अपनी पत्नी हमे दे दो तुम्हारे सारे कर्ज माफ कर देगें।

UP Crime:पति ने उसकी बुरी तरह से मारपीट कर दी।

यह बात पति ने अपनी पत्नी को बताई तो वह भौचक्की रह गई। युवती ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे आरोपियो के पास चलने को कहा तो उसने मना कर दिया तो जिसके बाद पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। युवती ने बताया कि सोमवार को सुबह 6 बजे आरोपी आये व उन्होनें तीन हजार रूपये ब्याज सहित मांगे न देने पर गाली-गलौच कर मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीड़िता द्वारा दी तहरीर पर कोतवाली में उसके पति व आरोपी गोटीराम महाराज व नन्नाजू के विरूद्ध एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने महिला के पति समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

https://youtu.be/Jj8JR_m5zac?si=61Ge3eNndTl6xsvJ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें