Mirzapur News: खेल रहे नाबालिग बच्चे के साथ युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग बच्चे का मेडिकल.कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। 10 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने कम समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Lucknow: नेताजी मुलायम सिंह की आज जयंती, नेता जी को यादकर भावुक हुए शिवप… https://t.co/m4UPpywEmy via @YouTube
— Shivani Verma (@Shivani75372259) November 22, 2023
Mirzapur News: जानिए क्या है पूरा मामला?
यूपी के मिर्जापुर जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर पास के खंडहर में ले गया। वहां उसने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शहर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले के रहने वाले बच्चे के पिता ने 20 नवम्बर को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि, लक्ष्मण उर्फ निरहू निवासी तारकापुर सोनकर बस्ती ने मेरे नाबालिग बेटे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर, मौके से फरार हो गया।

Mirzapur News: खून बहता देख परिजन सन्न
बच्चा जब घर वापस आया तो दर्द से कराहते हुए रोने लगा। खून बहता देख परिजन सन्न रह गए। बच्चे की दशा देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिक बच्चे को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी मेडिकल जांच हुई। मेडिकल के बाद पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई।

Mirzapur News: आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
शहर कोतवाली प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि, ‘नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्चे का मेडिकल कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।’
जनपद मंडलीय चिकित्सालय के डॉक्टर पवन कुमार राय ने बताया कि, ‘एक 10 वर्षीय बच्चे का मेडिकल किया गया है .प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का लग रहा है। चोट के निशान हैं। ब्लीडिंग भी हो रही थी। फिलहाल इलाज किया गया है। मेडिकल भी कराया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी










