Kanpur Crime: सनकी आशिक! “तुम मेरी नहीं तो फिर किसी और कि नहीं” कर दिया ये कांड

Kanpur Crime: सनकी आशिक! "तुम मेरी नहीं तो फिर किसी और कि नहीं" कर दिया ये कांड
Facebook
X
WhatsApp

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्रेम में युवती की हत्या कर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार को बिल्हौर क्षेत्र के गदनपुर आहार गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक हत्या वजह एकतरफा प्रेम में सनकी आशिक के द्वारा पहले युवती की हत्या फिर आत्महत्या मामले से पूरा शहर रह स्तब्ध रह गए हैं। हालांकि, पुलिस अभी भी कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।बताते चलें कि बिल्हौर में दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर गदनपुर आहार ग्राम के ग्रामीण व परिजनों ने बताया कि उनके ही गांव में रहने वाला सुरेश उनकी बेटी से एकतरफा प्रेम करता था।

Kanpur Crime: शादी का दबाव बनाया

वह अक्सर शादी के लिए बेटी पर दबाव बनाता था। एक वर्ष पूर्व उसने युवती के भाई के साथ मारपीट भी की थी। घटना से तीन दिन पहले भी युवती को गांव से कुछ दूर युवक ने रास्ते में रोककर शादी का दबाव बनाया था। यह बात घरवालों को पता चली तो युवक कहीं भाग गया था। युवती की शादी तय होने के बाद सुरेश से घर वाले डरे हुए थे। उन्हें आशंका थी जिसके चलते रविवार की सुबह दामाद सनोज के साथ बेटी को उनके घर भेजने की तैयारी की। सुरेश पूरी तैयारी से हत्या करने आया था। उसके पास कुल्हाड़ी के साथ ही चाकू भी था।

पहले उसने युवती पर कुल्हाड़ी से वार किया लेकिन, छीनाझपटी के दौरान कुल्हाड़ी का बेंट टूटने पर युवक ने चाकू निकालकर वार तब तक किया जब तक उनकी बेटी की मौत नहीं हो गई। वहीं जब पुलिस ने सुरेश की तलाश शुरू करी तो युवती की हत्या करने के बाद सुरेश ने भी जहर खा लिया था। जिसे पुलिस ने तत्काल सीएससी में भर्ती कराया था। जहां से कानपुर वह रेफर कर दिया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान सुरेश की भी मौत हो गई।

https://youtu.be/w87ELU5f8VA?si=QPmc2EJM_gPR40k0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें