Crime News: बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कुचला गया…गांव में फैली सनसनी

Crime News: बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कुचला गया...गांव में फैली सनसनी
Facebook
X
WhatsApp

Crime News: राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके सिर के पत्थर से कुचला गया था। रविवार को बीजेपी कार्यकर्ता का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बीजेपी प्रत्याशी, पुलिस अधिकारी सहित कई लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये वारदात 25 नवबंर की रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि झाड़ोल से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल खराड़ी के लिए कांति लाल प्रचार कर रहे थे। उन्हें आखिरी बार शनिवार को अपने गांव से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाते देखा गया था। पुलिस ने कहा कि जब कांति लाल रात में घर नहीं लौटे, तो उनका बेटा सुनील रविवार सुबह उनकी तलाश में निकला। सुनील को अपने पिता का शव उनके घर से बमुश्किल 300 मीटर की दूरी पर मिला।

Crime News: कांति लाल के सिर को पत्थर से कुचला गया: पुलिस

पुलिस ने बताया कि कांति लाल के सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। चेहरा इतनी बुरी तरह कुचला हुआ था कि पहचान में नहीं आ रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, सुनील ने अपने पिता की पहचान उनके कपड़ों से की।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि हत्या राजनीतिक कारणों से की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं किया है।कांति लाल की हत्या से बीजेपी में आक्रोश है। बीजेपी ने हत्या की निंदा की है और कहा है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

https://youtu.be/D9aXgtZnAIY?si=-QJZxn-2r2acaQdb

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें