Lucknow News : मायावती ने आज बुलाई बड़ी बैठक, BSP के सभी पदाधिकारी होंगे शामिल

Lucknow : मायावती ने आज बुलाई बड़ी बैठक, BSP के सभी पदाधिकारी होंगे शामिल
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का शोर थमने के बाद अब सियासी पार्टियां सबसे बड़ी चुनावी लड़ाई की तैयारियों में जुट गई हैं। जो कि अगले साल अप्रैल-मई माह के दौरान होना है। लोकसभा की सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश इस चुनाव का सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा है। ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती की नजर यूपी और उत्तराखंड की कुल 85 लोकसभा सीटों पर है। इन सीटों पर बीएसपी का शानदार प्रदर्शन उन्हें फिर से देश की सियासत में जीवित कर देगा।

Lucknow News : संगठन पर मायावती का फोकस

बहुजन समाज पार्टी की गिनती राष्ट्रीय पार्टियों में होती है, जिसका जनाधार कई राज्यों में फैला हुआ है। खासकर दलित मतदाता पार्टी के कोर वोटर हैं। 2012 में यूपी में मिली करारी हार के बाद से बसपा का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है और अब पार्टी के राष्ट्रीय दर्जे पर संकट मंडराने लगा है। बसपा ने शुरूआत में इतनी मजबूती और कई राज्यों तक अपना जनाधार मजबूत संगठन के बदौलत बनाया था, जो अब काफी दरक चुका है। ऐसे में मायावती का फोकस फिर से संगठन को जिंदा करना है।

Mayawati

इसलिए उन्होंने कुछ माह पहले पार्टी के पदाधिकारियों को जिलों में आक्रमक तरीके से सदस्यता अभियान चलाने का टारगेट दिया था। जिसके तहत नए लोगों को पार्टी से जोड़ना था, विशेषकर युवा, महिला, पिछड़े और अल्पसंख्यक तबके के लोगों को। इसके लिए गांव-गांव चौपाल लगाने को कहा गया था। पूर्व सीएम ने आज की बैठक में इन कार्यक्रमों का जनता के बीच क्या रिस्पांस रहा, इसके बारे में पदाधिकारियों से जाना।

1630674 whatsappimage2023 11 30at114202am

Lucknow News : उम्मीदवारों के चयन पर भी हुई चर्चा

लोकसभा चुनाव के करीब आते ही यूपी की 80 और उत्तराखंड की पांच सीटों पर टिकट के दावेदारों की भरमार लग गई है। आज की बैठक में जिन दावेदारों के नाम सामने रखे गए, मायावती ने उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। मायावती ने उक्त उम्मीदवारों के बारे में कुछ सवाल किए जैसे – कितने दिनों से पार्टी के साथ संबंधित व्यक्ति जुड़ा है ? अब तक पार्टी के लिए क्या-क्या किया है ? क्या उस व्यक्ति को टिकट देने से पार्टी जीत सकती है ? इन सब सवालों के संतोषजनक उत्तर के बाद ही टिकट की दावेदारी पर मुहर लगाई जाएगी।

1630675 whatsappimage2023 11 30at113040am

Lucknow News : बैठक में कौन-कौन हुए शामिल

मायावती द्वारा बुलाई गई बैठक में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और लखनऊ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम के अलावा यूपी और उत्तराखंड के सभी जिलों के जिला प्रमुख शामिल हुए। इस बैठक में 2022 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी बुलाया गया।

1630676 whatsappimage2023 11 30at114203am

Lucknow News : मायावती की रणनीति

मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव को अकेले लड़ेंगी। पिछली बार उन्होंने सपा और रालोद के साथ गठबंधन किया था, लेकिन वह सफल नहीं रहा। मायावती का मानना है कि अकेले लड़ने से उन्हें अपने दल के दम पर ज्यादा सीटें जीतने में मदद मिलेगी। मायावती की इस रणनीति का विरोध भी हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि अकेले लड़ने से बीएसपी को नुकसान होगा। उनका कहना है कि गठबंधन के जरिए बीएसपी को ज्यादा सीटें जीतने में मदद मिल सकती है।अब देखना होगा कि मायावती की यह रणनीति सफल होती है या नहीं। अगर वह सफल होती है तो यह बीएसपी के लिए एक बड़ा बदलाव होगा।

https://youtu.be/aDw7v6_oMdY?si=zhJy0oKwhwhveG5I

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें