Gorakhpur News : अचानक छज्जा गिरने से चपेट में आईं दो महिलाओं की मौत,मासूम की हालत गंभीर

Gorakhpur News : अचानक छज्जा गिरने से चपेट में आईं दो महिलाओं की मौत,मासूम की हालत गंभीर
Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur News : गोरखपुर में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां अचानक छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शहर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के कटरा चौक की है।

Gorakhpur News : जानिए कैसे हुआ हादसा ?

घटना के अनुसार, कटरा चौक निवासी रतनलाल का परिवार अपने घर के छज्जे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक छज्जा गिर गया। छज्जे में बैठी रतनलाल की पत्नी सुमन देवी और रिश्तेदार सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुमन देवी की बेटी सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

image 52

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छज्जा जर्जर हो चुका था। लापरवाही के चलते छज्जा गिर गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से जर्जर छज्जों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के चलते कई लोगों की जान जा सकती है।

Gorakhpur News

Gorakhpur News : जर्जर मकान पर सरकार बेपरवाह


नगर निगम हो या नगर पंचायत की लोकल सरकार जर्जर मकानों को लेकर लापरवाह हैं। गोरखपुर में 200 से अधिक जर्जर मकानों के मालिकों को निगम प्रशासन नोटिस भी नहीं दे सका है। पिछले बारिश में आर्य नगर में एक जर्जर मकान गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल का कहना है कि जर्जर मकानों को नये सिरे से नोटिस भेजा जाएगा। कई मामले कोर्ट में लंबित हैं, ऐसे में दिक्कत सामने आ रही है।

https://youtu.be/XasgxqZGqNE?si=tcM7Ju2ek_IPWImc

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें