सुरियावां में जमीन विवाद: सुरियावां थाना क्षेत्र के भिखारीरामपुर निवासी महेंद्रनाथ पाल ने कानूनगो,लेखपाल के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है की उनकी जमीन का समझौते के तहत 2001 में बटवारा हो गया था। परंतु इधर पांच माह पूर्व उनके बटवारे में जो उनके पक्ष की जमीन थी उसको वह लोग जबरदस्ती जोत रहे थे।
सुरियावां में जमीन विवाद: लेखपाल पर लगाए आरोप
महेंद्रनाथ पाल ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में थाना पर शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। तहसील दिवस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। किसी तरह उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को राजी कर लिया तो वह लोग भी विपक्षी से मिलकर उसी की बात करते हैं। उन्हें मना करते हैं और उनके पाटीदारों से मिलकर उनको हर तरह की आजादी देते हैं। (सुरियावां में जमीन विवाद) जब वह थाने पर जाते हैं तो वहां पर भी उनके ही खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हैं।
महेंद्रनाथ पाल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उनके साथ न्याय किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके पाटीदार तन धन बल से मजबूत हैं।
इस मामले में तहसीलदार सुरियावां ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।










