Barabanki News : पेट्रोल पंप पर अज्ञात हमलावरों ने मचाया आतंक , कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात्रि में अज्ञात हमलावरों ने जमकर तांडव मचाया। हमलावरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना सोमवार की रात को करीब 12:30 बजे की है। कोला के पास स्थित दीपक फिलिंग स्टेशन पर देर रात्रि कुछ लोग पेट्रोल लेने पहुंचे। पेट्रोल पंप बंद होने के कारण कर्मचारियों ने उन्हें पेट्रोल नहीं दिया। इससे गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि हमलावरों ने उनकी पिटाई के साथ-साथ पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान पेट्रोल पंप के कैमरे भी तोड़ दिए गए।

image 86

Barabanki News : जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारियों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कोई भी बेवजह लोगों के साथ मारपीट करने की हिम्मत न कर सके।

WhatsApp Image 2023 12 04 at 16.39.19

Barabanki News: बढ़ते अपराधों पर चिंता

बाराबंकी जिले में आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले कुछ महीनों में हुई कई घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम है।इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

https://youtu.be/Y3GaQYXa_Lk?si=njVzLeYA23NNuXHt

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें