Hapur news : गुमशुदा महिला के घर पर फिरौती रकम का चस्पा मिला लेटर, जानिए पूरा मामला

Hapur news : गुमशुदा महिला के घर पर फिरौती रकम का चस्पा मिला लेटर, जानिए पूरा मामला
Facebook
X
WhatsApp

Hapur news : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में बीते 20 नवंबर से लापता महिला के मामले में मंगलवार को एक अजीबोगरीब नया मोड़ सामने आया है। महिला के घर के बाहर फिरौती की रकम के लिए एक पर्चा चिपका हुआ मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्चे को हटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hapur news : पूरा घटनाक्रम

20 नवंबर को कस्बे के एक मोहल्ले से 42 वर्षीय विधवा महिला के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश के लिए आसपास के थानों सहित अन्य जनपदों फोटो को भेज जांच शुरू कर दी थी। एक दिसम्बर को महिला का अपने पड़ोस में ही रहने वाले अधेड़ के साथ आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स से पूछताछ करते हुए लापता महिला का सुराग लगाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं मिली। मंगलवार की सुबह महिला के पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देते बताया कि महिला के घर के बाहर पर्चा चिपकाकर 30 लाख रुपये की रकम की मांग की गई है।

Hapur news

Hapur news : फिरौती के पर्चे पर लिखी थी यह धमकी

पर्चे पर लिखा हुआ है कि जो हम कह रहे है। उसे ध्यान से सुनो 30 लाख रुपये लेकर मेरठ मवाना रोड चौक पर बड़े से पेड़ के पास पहुँचो। वहां हमारा आदमी मिलेगा जो आगे ले जाएगा उनका जो हमदर्द है। उसे साथ लाए अगर पांच मिनट की देरी हम खेत पर पहुँचने में न होती तो हम उसे अपने साथ ले आते, हमारे पहुँचने से पहले खेत से कही चला गया।अगर वो न आए तो हम खेत घर घेर या रास्ते मे कही से भी ला सकते है इसलिए वो आ जाना चाहिये

image 87

Hapur news : जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में 30 लाख रुपये फिरौती के रूप में मांगना किसी शरारती तत्व का काम लगता है। पर्चे की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पर्चे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पर्चे पर लिखे हुए नंबर की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही लापता महिला और फिरौती मांगने वालों का पता चल जाएगा।

Crime News

Hapur news : पुलिस के आशंकाएं

पुलिस को आशंका है कि यह मामला महिला के लापता होने से जुड़ा हो सकता है। महिला का रिश्ता पड़ोस में रहने वाले अधेड़ से था। जिसके बाद दोनों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस इस मामले में अधेड़ से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पर्चे की जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि यह फिरौती की मांग वास्तविक है या किसी शरारती तत्व की करतूत है।

https://youtu.be/dTv3kf7dV1Y?si=mhVRd5dZFDsz2mHd

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें