Raebareli News : भीषण सड़क हादसा ! तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Raebareli News : भीषण सड़क हादसा ! तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत, दो की हालत गंभीर
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News : रायबरेली जनपद में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जनपद के नरपतगंज से निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए।

Road Accident in UP: उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर सड़क हादसे में एक ही परिवार  के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर - डाइनामाइट न्यूज़

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये दर्दनाक सड़क हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनहेरू गांव के पास में हुआ।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार चार युवक नरपतगंज से बाइक पर सवार होकर देर रात घर जा रहे थे, लेकिन सामने आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें अभिषेक (25) पुत्र सुरजीत निवासी सिद्धौर थाना जगतपुर व अनिल कुमार (24) पुत्र राम आसरे निवासी पुरे मिश्रन का पुरवा थाना भदोखर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अश्विनी (26) व अमन (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

image 93

Raebareli News : एक घायल लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

डॉ एसके सिंह ईएमओ जिला अस्पताल ने बताया की भदोखर थाना क्षेत्र के मनहेरू के पास बस और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग वहां पर खत्म हो गए दो लोगों को जिला अस्पताल लाया गया जिसमें एक की हालत ज्यादा खराब होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने बोलेरो कार को मारी जोरदार टक्कर, तीन  लोगों की मौत - Raebareli Three people were killed and two others were  injured in a road accident

Raebareli News : दो की मौत दो की हालत गंभीर

मृतक के भाई सोनू भाई ने बताया की निमंत्रण खाने नरपतगंज गए थे। देर रात लौटते समय बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया जिसमें दो लोग खत्म हो गए और दो लोग घायल हैं।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बस चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Raebareli News : भीषण सड़क हादसा ,अनियंत्रित ट्रक ने बस में मारी जोरदार  टक्कर, 9 लोग हालत गंभीर - India 24x7 Live TV | Latest News Updates

यह घटना रायबरेली जिले में हुए भीषण सड़क हादसों में से एक है। इससे पहले भी जिले में कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

https://youtu.be/ECUnO6rOHnM?si=VPkyws4paylHBRRK

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें