Siddharthnagar: कस्टम अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

Siddharthnagar: कस्टम अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की टीम ने रंगे हाथों दबोचा
Facebook
X
WhatsApp

Siddharthnagar: सीबीआई लखनऊ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने ककरहवा नाका स्थित कस्टम कार्यालय पर तैनात कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी को बुधवार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोटन थाना क्षेत्र के ठोठरी बाजार निवासी मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद इस्लाम ने लखनऊ में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत की थी कि (Siddharthnagar) ककरहवा नाका से नेपाल से आयात होने वाले मुर्गे को कस्टम विभाग से पास कराने के लिए कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। मोहम्मद इस्लाम ने इस शिकायत की सत्यता की जांच की और मामला सही पाया जाने पर जाल बिछाया।

Siddharthnagar: कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की 12 सदस्यीय टीम (Siddharthnagar) ककरहवा नाका पहुंची। मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद इस्लाम ने कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत दी। इसके बाद कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

कस्टम कार्यालय में लगभग दो घंटे तक लगातार पूछताछ के बाद कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी को पहले उनके आवास और फिर लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ से आई टीम ने कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। इस मामले में सीबीआई द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://youtu.be/jZ9IRqhPZYw?si=Di4pyZqjPwkW1zgD

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें