Hardoi News: नवीन गल्ला मंडी में लगी भीषण आग! दमकल की पाँच गाड़ियां मौके पर मौजूद

Hardoi News: नवीन गल्ला मंडी में लगी भीषण आग! दमकल की पाँच गाड़ियां मौके पर मौजूद
Facebook
X
WhatsApp

Hardoi News: जिले की नवीन गल्ला मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि उसको काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों के पसीने छूटे हुए है। साथ ही पांच दमकल गाड़ियों आग पर काबू पाने का काम कर रही हैं। नवीन गल्ला मंडी के व्यापारी विपिन गुप्ता की फर्म रामधन बाबूराम व एक अन्य के यहां रखे बोरों में आग लग गई। सुबह लगभग 3.15 बजे पर आग लगने की जानकारी दमकल कर्मियों को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। नवीन गल्ला मंडी में बोरो में लगी आग इतनी भयानक है कि लोगों में दहशत फैल गई।

https://twitter.com/india24x7livetv/status/1733725734789894238

नवीन गल्ला मंडी में लगी आग से अन्य व्यापारियों को भय था की कहीं उनकी दुकान भी आग की चपेट में ना आ जाए। जैसे ही मंडी के व्यापारियों को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई वैसे ही मंडी में व्यापारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी अभी तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पा पाये है। नवीन गल्ला मंडी में लगी आग से मंडी की व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई हैं।

नवीन गल्ला मंडी में आग बुझाने का कोई भी व्यापक प्रबंध मौजूद नहीं था। वहीं मंडी परिसर में लगी पानी की टंकी से जब दमकल की गाड़ी ने पानी लेना चाहा तो उसमें पानी भी मौजूद नहीं था। ऐसे में नवीन गल्ला मंडी के सामने आवास विकास में बनी पानी की टंकी से दमकल की गाड़ियों को पानी उपलब्ध कराया गया।ऐसे में एक सवाल उठता है कि इतनी बड़ी मंडी में आखिर अब तक क्यों नहीं आग को बुझाने को लेकर प्रबंध किए गए।

Hardoi News: अभी भी सुलग रही है आग

आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझने के बाद आग कैसे लगी है इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल आग बोरो में लगी थी। आग काफी भयानक थी तीन से चार घंटे की कई मशक्कत के बाद आग पर थोड़ा क़ाबू पाया गया है। लगातार दमकल की गाड़िया आग बुझाने में लगी हुई हैं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि लगभग 30 से 35 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान जताया गया है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि रात करीब 3ः15 पर उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी। जानकारी मिलते ही मौके पर दो दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया था।

Hardoi News: दो दमकल गाड़ियां द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग काफ़ी भयानक थी इसके बाद सवायजपुर और बिलग्राम से भी एक-एक दमकल गाड़ी को बुलाया गया। नवीन गल्ला मंडी में लगी आग पर काबू पाने के लिए जनपद की पाँच अग्निशमन की गाड़ियां का प्रयोग किया गया था। नवीन गल्ला मंडी के अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 3ः15 पर मंडी के एक व्यापारी के यहां लगे बारदाने में लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत करके लगभग 60þ आग पर काबू पा लिया है। आग बुझाने का प्रयास अभी भी किया जा रहा हैं। उम्मीद है जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। व्यापारी का सारा बारदाना जल गया है। लगभग 25 लाख के नुकसान की आशंका है। गल्ला मंडी के अध्यक्ष ने कहा कि मंडी के सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट मंडी में ऐसी व्यवस्था कराये जिससे कि भविष्य में कभी इस तरह की यदि कोई घटना घटित होती है तो दमकल गर्मियों को मंडी में ही पानी की सुविधा मिल सके साथ ही व्यापार मंडल से जो सहयोग हो सकेगा वह किया जाएगा।

https://youtu.be/RgI_ER9HLBo?si=NEi092ZZinbjfNVg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें