Bihar News : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के ड्राइवर को सरेआम दारोगा ने पीटा ,जानिए पूरा मामला…..

Bihar News : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के ड्राइवर को सरेआम दारोगा ने पीटा ,जानिए पूरा मामला.....
Facebook
X
WhatsApp

Bihar News : बिहार में कानून व्यवस्था की हालत लगातार खराब होती जा रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े लूटपाट मचाने और गोलीबारी करने से नहीं कतराते। राज्य के वर्दीधारी भी दबंगई में पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार पुलिस के एक दारोगा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के ड्राइवर को बीच सड़क पर पीट दिया।

Bihar News : पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर का है। यहां महनार थाने में तैनात दारोगा अरविंद कुमार सिंह ने मंगलवार रात को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के ड्राइवर चंदन कुमार से कहासुनी हो गई। जिसके बाद सिंह ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर चंदन की पिटाई कर दी। उसे पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। ड्राइवर फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसे गंभीर चोटें आई हैं।

Bihar Union Minister Nityanand Rai driver

घटना के बाद बीजेपी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह एक गंभीर घटना है। यह बिहार पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

image 265

बताया जाता है कि मंगलवार रात को चंदन कुमार अपनी बाइक से सहदुल्लापुर अपने घर से जडुआ के लिए निकला था। रास्ते में जाम लगा हुआ था। इस दौरान दारोगा अरविंद कुमार सिंह दूसरी ओर से आ रहे थे। चंदन ने दारोगा को साइड में जाने के लिए कहा, लेकिन दारोगा ने गुस्से में आकर चंदन को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई।

image 264

दारोगा ने अपने कुछ साथियों को बुलाया और चंदन की पिटाई शुरू कर दी। उसे पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। पूरी घटना मंत्रीजी (केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय) के घर के नजदीक ही हुआ। चंदन ने बताया कि वह हाजीपुर से बीजेपी विधायक अवधेश सिंह का ड्राइवर है। लेकिन केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय जब भी हाजीपुर में होते हैं तो उनकी गाड़ी वो ही चलाता है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दारोगा ने उसे अस्पताल में आकर धमकाया और बयान न देने की धमकी दी।

Bihar News : मामले में सख्त कार्रवाई

लोकल पुलिस ने शुरूआत में मामला दबाने की कोशिश की। लेकिन बीजेपी विधायक अवधेश सिंह ने जब इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, जब जाकर पुलिस हरकत में आई। 12 दिसंबर की रात पिटाई खाने वाले ड्राइवर चंदन का बयान दर्ज किया गया। उसके बयान पर दारोगा अरविंद कुमार सिंह और उसके पांच गुर्गों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह घटना बिहार में कानून व्यवस्था की हालत को बयां करती है। यह स्पष्ट है कि राज्य में पुलिस की मनमानी बढ़ती जा रही है। सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।

https://youtu.be/MIeD59NrA48?si=R1beu6DiJuQ7qUiv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें