Aligarh News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हज के लिए जा रही एक महिला को दरोगा की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना ऊपर कोतवाली में हुई थी। दरोगा मनोज कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है और 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।
Lucknow Accident: लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार मां – बच्चे को बस ने रौंदा, पीजीआई इलाके की घटना. #india24x7livetv #NewsUpdate #lucknow #accidentnews pic.twitter.com/nTUNehfeg1
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 14, 2023
जानकारी के मुताबिक, इशरत निगार (55) पत्नी मुजफ्फर अली निवासी तुर्कमान गेट को हज के लिए जाने के लिए पुलिस सत्यापन के लिए ऊपर कोतवाली बुलाया गया था। इस दौरान दरोगा मनोज कुमार ने अपनी पिस्टल निकालकर चेक की। इस दौरान अचानक गोली चल गई और गोली इशरत निगार के सिर में जा लगी। इशरत निगार गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई।

Aligarh News : दो घंटे तक चला ऑपरेशन
महिला का ट्रामा सेंटर बिल्डिंग में पहली मंजिल पर उपचार चल रहा था। मंगलवार को करीब 2 घंटे तक ऑपरेशन चला था। ऑपरेशन में दिमाग से एक मैटेलिक टुकड़ा भी निकल गया था। लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में कोई सुधार नहीं आया था। हालात और ज्यादा बिगड़ती चली गई। बुधवार देर रात चिकित्सकों की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
Aligarh News: परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल
मौत की खबर सुनते ही परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही रिश्तेदार तथा राजनीति जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोग मेडिकल कॉलेज की ओर दौड़ पड़े और परिवार को सांत्वना देने लगे। इसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया तथा जेएन मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम हाउस के लिए पुलिस की देखरेख में सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया गया।

Aligarh News : गैर जमानती वारंट जारी किया
वहीं, एसएसपी कला निधि द्वारा बताया गया कि दरोगा ने जो किया है। उसके लिए उसे पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया गया है। 20000 हजार रूपए का इनाम भी घोषित कर दिया है। टीम भी गठित कर दी गई है। आरक्षी सुदीप की लापरवाही मानते हुए उसको भी जेल भेज दिया गया है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति पूर्वक खड़ी है।घटना के बाद पुलिस ने दरोगा मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दरोगा की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि दरोगा को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक महिला के परिवार वालों ने कहा कि दरोगा की लापरवाही से उनकी मां की मौत हुई है। उन्होंने दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस घटना से इलाके में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन फिर भी वे लापरवाही बरतते हैं। इससे आम लोगों की जान को खतरा होता है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट रामशंकर को पूरे घटना की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।










