UP News: बेलरायां चीनी मिल की लापरवाही से जाम, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

UP News: बेलरायां चीनी मिल की लापरवाही से जाम, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Facebook
X
WhatsApp

UP News: बेलरायां चीनी मिल की लापरवाही से मार्केट में दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। व्यापारियों ने मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। इसके बाद उन्होंने चौराहे पर जाम लगा दिया।

WhatsApp Image 2023 12 14 at 13.10.14

व्यापारियों ने बताया कि मिल के द्वारा 5 दिसंबर से लगातार गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन मार्केट में लगी हुई है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने मुख्य गन्नाधिकारी को एक ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गुस्साए व्यापारियों ने गुरुवार को सुबह नौ बजे बेलरायां चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सिंघई पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी नहीं माने।

WhatsApp Image 2023 12 14 at 13.10.15

UP News: गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन मार्केट से बाहर लगाई जाएगी

लगभग तीन घंटे बाद मिल के जीएम विवेक कुमार यादव मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि चौबीस घंटे में जाम खुलवा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन मार्केट से बाहर लगाई जाएगी।

WhatsApp Image 2023 12 14 at 13.11.48

इस आश्वासन के बाद व्यापारियों ने जाम हटा दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष तुषार लहरी, व्यापार मंडल मंत्री चंद्र मोहन उदय वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश अग्रवाल, डॉ संजय वर्मा, अतुल वर्मा, स्पर्श वर्मा, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण वर्मा, अमित वर्मा, प्रमोद कुमार, शंभू जयसवाल, दिनेश सोनी, कपिल वर्मा, रामकिशोर गुप्ता, गिरधारी अग्रवाल सहित सभी व्यापारी मौजूद रहे।इस मामले में व्यापारियों ने कहा कि मिल प्रशासन को चाहिए कि वह गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन मार्केट से बाहर लगाए। इससे व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी नहीं होगी।

रिपोर्ट- चंद्र मोहन

https://youtu.be/tWznie3MTnM?si=nkAiIhKIkjGGwUg1

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें