Raebareli: रायबरेली (Raebareli) के बछरावां थाना क्षेत्र के चिखडी गांव में मंगलवार देर शाम छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। घटना के अनुसार, गांव निवासी उमेश, मुकेश और बिंदु घर की छत में स्लिप डालने का काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक छत में लगी बलिया खिसक गई और छत भरभरा कर गिर गई।
संसद में हंगामे के बाद अब तक 15 सांसद सस्पेंड. #india24x7livetv #NewsUpdate #ParliamentSecurityBreach pic.twitter.com/MRsjbr93F2
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 14, 2023
छत के नीचे फंसने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Raebareli: घायलों का चल रहा इलाज
घायलों में उमेश (24) पुत्र शीतला प्रसाद, मुकेश (25) पुत्र उग्रसेन और बिंदु (21) पुत्र संत कुमार सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि छत गिरने से किसी की जान भी जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट- राम सुमेर










