Lakhimpur News : लखीमपुर खीरी में शारीरिक दौड़ के दौरान छात्र की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

Lakhimpur News : लखीमपुर खीरी में शारीरिक दौड़ के दौरान छात्र की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur News : लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी मीरपुर में शारीरिक दौड़ के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की पहचान शिवांश वर्मा के रूप में हुई है। वह कक्षा 12 का छात्र था।

जानकारी के मुताबिक, छात्र शिवांश वर्मा को स्कूल में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा देने के लिए बुलाया गया था। परीक्षा के दौरान वह दौड़ रहा था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर गया। स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

lakhimpur news

Lakhimpur News : फिजिकल दौड़ के दौरान बेहोश होकर मैदान में गिरा छात्र


छात्र के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी बेटे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पहली बार की दौड़ के दौरान ही शिवांश की हालत बिगड़ने लगी थी, लेकिन इसके बावजूद टीचर्स ने उसे दौड़ लगवाई। छात्र के पिता अनिल कुमार ने बताया कि जब शिवांश की हालत बिगड़ने लगी तो टीचर्स ने उसे एंबुलेंस बुलाने के लिए कहा, लेकिन एंबुलेंस कई घंटे बाद भी नहीं पहुंची। इसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

image 278

Lakhimpur News : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप लगाया

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रधानाचार्य कमल शर्मा ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षा चल रही है। आज प्रैक्टिकल था एक राउंड के बाद ही वह गिर गया। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। फिलहाल स्कूल प्रशासन की कोई लापरवाही नहीं है। पुलिस ने बताया कि छात्र की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

https://youtu.be/82WVM6AqYDc?si=3QAYq6gmv8fu-vzM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें