Shahrukh Khan Son Abram Khan : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी सुहाना खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया है, जबकि उनके बड़े बेटे आर्यन खान जल्द ही फिल्मों में आने की तैयारी में हैं। अब लगता है कि शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने को तैयार हैं।
Defamation Case : मानहानि केस में Rahul Gandhi की पेशी, MP-MLA कोर्ट ने किया तलब | #india24x7livetv pic.twitter.com/buffIHSEvc
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 16, 2023
Shahrukh Khan Son Abram Khan : अबराम ने कॉपी किया पापा का पोज

हाल ही में सोशल मीडिया पर अबराम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने स्कूल फंक्शन में अपने पिता का आइकॉनिक पोज कॉपी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अबराम स्टेज पर प्ले करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान, गौरी खान और सुहाना खान अबराम को चियर करती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच जब अबराम शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज करते हैं, तो शाहरुख खान खुशी से हाथ ऊपर करते हुए नजर आते हैं।

इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। लोग अबराम खान की एक्टिंग और उनके पोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग तो अबराम खान को बॉलीवुड का दूसरा शाहरुख खान भी कह रहे हैं। इस वीडियो में एक और चीज नोटिस करने वाली है और वो ये है कि सुहाना खान अगस्तय नंदा के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं, जिनके साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर है। हालांकि, अभी दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि अबराम खान अभी महज 11 साल के हैं। लेकिन उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस देखकर लगता है कि वह भविष्य में एक सफल अभिनेता बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन उनके पिता शाहरुख खान ने कई बार कहा है कि वह अपने बच्चों को बॉलीवुड में आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अगर अबराम खान भी बॉलीवुड में आते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने पिता के जैसा ही सफल अभिनेता बन पाते हैं या नहीं।

Shahrukh Khan Son Abram Khan : कब रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘डंकी’?
बता दें कि ‘डंकी’ में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रहती है तो ये साल 2023 की शाहरुखान की पठान, जवान और फिर डंकी से ब्लॉकबस्टर फिल्में देने की हैट्रिक होगी। अब देखन वाली बात होगी कि ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।









