Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan News) के केकड़ी जिले में एक संत के साथ रहने वाले शिष्य का शव मंदिर के पीछे बने कुंड में तैरता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों और परिजनों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम करवाने से भी इंकार कर दिया।
सूरत में पीएम मोदी का रोड शो, लोगों की उमड़ी भीड़. #india24x7livetv #NewsUpdate #surat #pmmodivisitsurat pic.twitter.com/fGlo0cEeG1
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 17, 2023
युवक 13 दिसंबर की सुबह 11 बजे से लापता था, जिसका शव शुक्रवार की देर शाम को एक चरवाहे ने हनुमान मंदिर के पीछे बने कुंड में पड़े होने की जानकारी दी। शनिवार को दिनभर परिजनों का बवाल चलता रहा। बाद में केकड़ी विधायक ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर परिजनों को आश्वासन दिया। तब जाकर शनिवार शाम मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाया गया। यह मामला जिले के सरवाड़ थाना क्षेत्र का है।
Rajasthan News: महंत बाबा बालक दास महाराज का शिष्य बना था
मृतक श्याम सुंदर दाधीच (22) बीएससी, B.Ed की पढ़ाई छोड़कर कालाबड़ मंदिर के महंत बाबा बालक दास महाराज का शिष्य बन गया था। इसके बाद से वह करीब डेढ़ साल से अपने गुरु की सेवा कर रहा था। मृतक शिष्य श्याम सुंदर 13 दिसंबर की सुबह 11 बजे मंदिर से अचानक लापता हो गया। इसके बाद महंत और उनके अन्य शिष्यों ने श्याम सुंदर की काफी तलाश की पर उसका कोई पता नहीं चला। इस मामले को लेकर 14 दिसंबर को महंत बाबा बालक दास महाराज ने सरवाड़ पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद शुक्रवार शाम एक चरवाहे ने कुंड में शव पड़े होने की सूचना दी। जिसको बाहर निकाला तो, मृतक की शिनाख्त श्यामसुंदर दाधीच के रूप में उसके गुरु बाबा बालक दास ने की।
Rajasthan News: पुलिस ने शव निकालने के बाद सरवाड़ की मोर्चरी में रखवाया।(Rajasthan News) श्याम सुंदर की मौत के बाद इस मामले की सूचना परिजनों और ब्राह्मण समाज को लगी तो, उन्होंने अस्पताल की मोर्चरी पर आकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान समाज के लोग परिजनों ने श्याम सुंदर की हत्या की आशंका जताई और मामले की जांच करवाने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि श्याम सुंदर के लापता होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने मांगे नहीं मानने तक शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।
विधायक ने मुख्यमंत्री से बात कर आश्वासन दिया
शनिवार को भी परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को मना कर दिया और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। इस मामले की सूचना पर शनिवार दोपहर केकड़ी विधायक मौके पर पहुंचे और उन्होंने समाज के लोगों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर बात की और मामले से अवगत कराया। इसके बाद विधायक ने ब्राह्मण समाज को निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर समाज के लोग पोस्टमार्टम के लिए माने। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।










