Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय हीरा और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक केंद्र ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन किया। दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय परिसर वाली सूरत डायमंड बोर्स (एसडीबी) इमारत 67 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैली है और सूरत शहर के समीप खजोद गांव में स्थित है।
पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “सूरत शहर की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है। और डायमंड भी छोटा-मोटा नहीं है बल्कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। सूरत का नाम दुनिया के सबसे तेजी से आगे बढ़ते टॉप-10 शहरों में है। उन्होंने कहा कि सूरत डायमंड बोर्स भारत और दुनिया के हीरा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह बोर्स हीरा व्यापार को और अधिक पारदर्शी, कुशल और टिकाऊ बनाने में मदद करेगा।
'सूरत की भव्यता में आज एक और डायमंड जुड़ा', डायमंड बोर्स के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी. #india24x7livetv #NewsUpdate #surat #PMModi pic.twitter.com/gwEP3hyZGq
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 17, 2023
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा। बयान में कहा गया है कि इसमें आयात और निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क मंजूरी गृह’, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग की सुविधा होगी।
Narendra Modi: सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने गुजरात में सूरत हवाई अड्डे की नए टर्मिनल भवन का भी रविवार को उद्घाटन किया। हवाई अड्डे की नए एकीकृत टर्मिनल भवन में व्यस्त समय के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसमें व्यस्त समय के दौरान अपनी क्षमता को 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही इस हवाई अड्डे की यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता बढ़कर अब 55 लाख यात्रियों तक हो गई है। टर्मिनल भवन को स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह बोर्स हीरा व्यापार को और अधिक पारदर्शी, कुशल और टिकाऊ बनाने में मदद करेगा। सूरत हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन भी गुजरात के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हवाई अड्डा सूरत को दुनिया के अन्य शहरों से और अधिक जोड़ेगा और व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा।










