Ayodhya News: मस्जिद निर्माण की तैयारियां तेज! मक्का के इमाम रखेंगे आधारशिला

Ayodhya News: मस्जिद निर्माण की तैयारियां तेज! मक्का के इमाम रखेंगे आधारशिला
Facebook
X
WhatsApp

Ayodhya News: जिले में एक तरफ भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मस्जिद निर्माण की तैयारियां भी शुरू हो रही हैं। प्रस्तावित जमीन पर बनने वाली ’मोहम्मद बिन अब्दुल्ला’ मस्जिद की आधारशिला मक्का के बड़े इमाम के हाथों रखी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि इस मस्जिद का डिजाइन ताजमहल से भी खूबसूरत होगा। मस्जिद निर्माण कमेटी के सूत्रों के अनुसार मक्का की पाक मस्जिद के इमाम-ए-हरम या परिसर में नमाज पढ़ाने वाले इमाम ’मोहम्मद बिन अब्दुल्ला’ मस्जिद की नींव रखेंगे।

कहा जा रहा है कि अयोध्या (Ayodhya News) में बनने जा रही मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर फैसले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए दूसरी जगह दी गई है। यह जमीन अयोध्या से 25 किलोमीटर दूर धन्नीपुर में है। यहीं पर मस्जिद की नींव रखी जाएगी।

Ayodhya News: इसकी ऊंचाई 21 फीट और चौड़ाई 36 फीट की होगी

मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति के अध्यक्ष और मुंबई के बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख के मुताबिक अयोध्या में बनने वाले नई मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। यहां दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी। इसकी ऊंचाई 21 फीट और चौड़ाई 36 फीट की होगी। बता दें कि अक्टूबर-2023 में ही मुंबई में मौलवियों और फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी की मौजूदगी में एक समारोह हुआ था। जिसमें अयोध्या की मस्जिद का नाम ’मुहम्मद बिन अब्दुल्ला’ रखने का निर्णय लिया गया था।

मस्जिद के डिजाइन के मुताबिक इसकी चार मीनारें होंगी। ये मीनारें जो इस्लाम के पांच स्तंभों कलिंग, नमाज, रोजा, हज की प्रतीक होंगी। यहां करीब दो हजार नमाजियों के लिए सभागार, 300 बेड का चैरिटेबल अस्पताल, 1000 की क्षमता वाला शाकाहारी सामुदायिक भोजनालय और एक रिसर्च सेंटर भी बनेगा। मस्जिद के चारों ओर छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।

https://youtu.be/OcYJ2w77QfM?si=HdODaChBfLDFJApp

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें