Tanuja Health Update: दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Tanuja Health Update) तनुजा को उम्र से संबंधित कुछ समस्याएं हुई हैं, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
तनुजा के परिवार के एक सूत्र ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। (Tanuja Health Update) तनुजा की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। तनुजा की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके चाहने वालों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आशा है कि तनुजा जल्दी ठीक हो जाएंगी और अपने चाहने वालों के बीच लौट आएंगी।

बता दें कि तनुजा का जन्म 23 सितंबर, 1943 को हुआ था. कम उम्र में ही एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया. केवल 16 की उम्र में तनुजा की पहली फिल्म ‘छबीली’ (1960) रिलीज हुई और इसके बाद वह वर्ष 1962 की फिल्म ‘मेम दीदी’ में नजर आईं.
Tanuja Health Update: इन फिल्मों से बनाई तनुजा ने खास पहचान
इसके अलावा तनुजा को ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘मेरे जीवन साथी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. (Tanuja Health Update) तनुजा ने कई बंगाली फिल्में भी की हैं. इसी के साथ शोमू मुखर्जी से तनुजा की मुलाकात फिल्म ‘एक बार मुस्कुरा दो’ के सेट पर हुई थी. दोनों ने साल 1973 में शादी कर ली थी. तनुजा की दो बेटियां काजोल और तनीषा हैं.

















Comments 1