Barabanki Road Accident : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार तालाब में जा गिरी। इस हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
संसद की सुरक्षा में चूक पर गृहमंत्री के बयान पर अड़ा विपक्ष, गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर निलंबित सांसद#ParliamentSecurityBreach #india24x7livetv pic.twitter.com/ytqEjOA5ak
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 19, 2023
Barabanki Road Accident : यहाँ हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी की कोतवाली रामनगर क्षेत्र में स्थित रानीबाजार गांव के पास यह हादसा हुआ। चंदनापुर गांव से एक ही परिवार के करीब दर्जनभर लोग गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रानीबाजर आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद वापस जाते समय इन लोगों की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद कार कई बार पलटते हुए तालाब में जा गिरी। तालाब के अंदर से सभी कार सवार काफी देर तक चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन कोई इनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। काफी देर की मशक्कत के बाद किसी तरह एक लड़की कार से निकलकर तालाब से बाहर आई और लोगों से मदद मांगी।

Barabanki Road Accident : हादसे में मां और बेटे की मौत
तब जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को तालाब से बाहर निकालवाया। इसी बीच कार में सवार दस वर्षीय अमन और उसकी मां नीलम की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे में घायल लड़की ट्विंकल ने बताया कि काफी देर की मशक्कत के बाद वह किसी तरह तालाब से बाहर निकली और लोगों को चिल्ला-चिल्लाकर बुलाया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। तब जाकर पुलिस ने सभी को तालाब से बाहर निकालवाया। ट्विंकल के मुताबिक तब तक उसकी मां नीलम और भाई अमन की मौत हो चुकी थी।

Barabanki Road Accident : घायलों को इलाज के लिए रेफर किया गया लखनऊ ट्रामा सेंटर
बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की जान गई है, जबकि बाकी लोगों का इलाज जारी है। बाराबंकी जिला अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि गंभीर घायलों को आगे के इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है।










