Bihar News : शराब माफिया ने चेकिंग कर रहे दारोगा पर चढ़ाई कार, मौके पर हुई मौत..

Bihar News : शराब माफिया ने चेकिंग कर रहे दारोगा पर चढ़ाई कार, मौके पर हुई मौत..
Facebook
X
WhatsApp

Bihar News : शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब पुलिस वालों पर भी जानलेवा हमले करने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा घटना बेगूसराय जिले की है, जहां शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद वाहनों की चेकिंग कर रहे दारोगा को कुचल दिया गया। इस घटना में मौके पर ही दारोगा की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड का जवान बुरी तरह जख्मी हो गया।

पूरी घटना जिले के नवाकोठी थाना क्षेत्र के छतौना गांव की है। मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई तस्कर शराब ले जा रहा है। जिसके बाद एएसआई खामस चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। छतौना गांव के निकट बूढ़ी गंडक पुल पर पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक ऑल्टो कार पहुंची। जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की उसने कार की स्पीड बढ़ा दी।

bihar news

आरोपी दारोगा और एक होमगार्ड जवान को कुचलते हुए गाड़ी को भगा ले गया। दारोगा खामस चौधरी टक्कर के बाद वहीं गिर पड़े और उनका सिर एक पत्थर से टकरा गया। जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, होमगार्ड जवान बुरी तरह चोटिल हो गया। जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Bihar News : कार मालिक गिरफ्तार, आरोपी ड्राइवर फरार


बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शराब माफिया को पकड़ने के दौरान एएसआई खामस चौधरी शहीद हो गए है। सड़क पर ड्यूटी के दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस कार से टक्कर मारी गई थी, उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं, फरार आरोपी ड्राइवर की तलाश के लिए एक पुलिस टीम का लगा दिया गया है।

image 390

बता दें कि इससे पहले बीते माह नवंबर में जमुई में बालू माफिया ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर एक दारोगा पर चढ़ा दिया था। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

Bihar News : माफियाओं के हौसले बुलंद

शराबबंदी के बाद से बिहार में शराब तस्करी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब पुलिस वालों पर भी जानलेवा हमले करने से नहीं कतरा रहे हैं। यह घटना शराब माफियाओं के हौसले को और बढ़ाने वाली है। सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत है और शराब माफियाओं पर अंकुश लगाना होगा।

image 391

Bihar News : शहीद दारोगा के परिजनों को मुआवजा

शहीद दारोगा खामस चौधरी के परिजनों को सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए। साथ ही, इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए।

https://youtu.be/jlOgfGiQjWQ?si=gxQgaoyRstJfCtE3

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें