Fatehpur News: फतेहपुर जिले (Fatehpur News) के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक पालतू गाय की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में बजरंग दल के महामंत्री के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के बदनमऊ गांव निवासी मोहम्मद शरीफ ने अपने घर पर एक गाय पाल रखी है। बीते 22 नवंबर को दूध न देने पर उसने गाय की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
नीलम को FIR की कॉपी उपलब्ध कराने के आदेश को दिल्ली पुलिस ने HC में दी चुनौती. #india24x7livetv #NewsUpdates #delhipolice #HighCourt pic.twitter.com/lDQ3TKxLPn
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 22, 2023
वीडियो वायरल होने के बाद खखरेरु थाना क्षेत्र के बसवा गांव निवासी दुर्गेश सिंह ने बजरंग दल के मंडल महामंत्री के रूप में पुलिस को शिकायत की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद शरीफ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Fatehpur News: गाय को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गाय को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानून संगत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर हिंदू संगठनों ने मोहम्मद शरीफ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी पालतू या जंगली जानवर के साथ क्रूरता को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









