UP News: मथुरा में खुलेगा देश का पहला महिला सैन्य विद्यालय! लड़कियों को मिलेगा मिलिट्री ट्रेनिंग के साथ-साथ सीबीएसई शिक्षा

UP News: मथुरा में खुलेगा देश का पहला महिला सैन्य विद्यालय! लड़कियों को मिलेगा मिलिट्री ट्रेनिंग के साथ-साथ सीबीएसई शिक्षा
Facebook
X
WhatsApp

UP News: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा (UP News) आने वाले समय में देश के लिए महिला सैन्य कर्मियों को तैयार करने का बड़ा केंद्र बनेगा। यहां के सैन्य बालिका विद्यालय में होनहार बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ मिलिट्री ट्रेनिंग हासिल करेंगी। इसका लोकार्पण एक जनवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित वात्सल्य ग्राम परिसर में समविद् गुरुकुलम बालिका सैन्य विद्यालय शुरू किया जा रहा है। ये देश का पहला विद्यालय होगा, जहां केवल लड़कियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। वात्सल्य ग्राम के प्रवक्ता डॉक्टर उमाशंकर राही ने बताया कि विद्यालय में 120 सीटें हैं। यहां एडमिशन के लिए राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा कराती है। 21 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों की ई-काउंसिलिंग होगी और मेरिट लिस्ट बनेगी।

UP News: लड़कियों के तीन बैच बनाए जाएंगे

नए विद्यालय का सत्र अप्रैल से शुरू होगा। लड़कियों के तीन बैच बनाए जाएंगे। उन्हें सीबीएसई शिक्षा के साथ-साथ मिलिट्री एजुकेशन, स्पोर्ट्स के अलावा बाधा प्रशिक्षण भी पूर्व सैनिकों या एनसीसी के द्वारा दिया जाएगा। यहां दाखिला लेनी वाली लड़कियों को स्केटिंग, राइफल शूटिंग, बालीवाल और घुड़सवारी भी कराए जाएंगे।

डॉक्टर उमाशंकर राही ने आगे बताया कि चयनित बालिकाओं की दिनचर्या सुबह पांच बजे से रात के 10 बजे तक रहेगी। सुबह की शुरूआत ड्रिल के साथ होगी। इसके बाद सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की शिक्षा बालिकाओं को दी जाएगी। शाम को विभिन्न खेलकूद, परेड और बाधा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बता दें कि सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। सेना में भी शामिल होने के लिए महिलाओं को प्रमोट किया जा रहा है। इस साल अगस्त में लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि फिलहाल देश की तीनों सेनाओं में 11414 महिलाएं तैनात हैं। इस विद्यालय के शुरू होने से देश की महिलाओं को सेना में शामिल होने के लिए एक बड़ा अवसर मिलेगा। इससे महिलाओं की सशक्तिकरण में भी मदद मिलेगी।तीनों सेनाओं में 11414 महिलाएं तैनात हैं।

https://youtu.be/ODUwx_Igu9k?si=7GJWrry_9B9LD9Qt

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें