Etah News: तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने घर के बाहर खड़े चार लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 3 घायल

Etah News: तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने घर के बाहर खड़े चार लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 3 घायल
Facebook
X
WhatsApp

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले (Etah News) के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने घर के बाहर खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरौरा पर हुई। बताया गया है कि एटा की तरफ से जा रही तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए घर के बाहर खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी।

Etah News: डॉक्टरों ने बलवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया

हादसे में गिरौरा निवासी बलवीर सिंह, अश्वनी, श्यामलाल और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने तीनों घायलों को घायल अवस्था में एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बलवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया।

मृतक के परिजन ने बताया कि चार-पांच लोग घर के बाहर खड़े थे। तभी अचानक से एटा की तरफ से तेज गति से मैक्स पिकअप आ रही थी जिसने पहले बिजली के पोल में टक्कर मार के पोल को तोड़ा। फिर भी गति अधिक होने के कारण गाड़ी नही रुकी और लोगों को रौंद दिया। जिसमे तीन लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें से एक की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://youtu.be/HHglDHMSB4M?si=dxEQMnO8VmTidnw3

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें