Salman Khan: इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) काफी चर्चा में है। पहले जहां उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया, तो वहीं इन दिनों वह ‘बिग बॉस 17’ को लेकर भी चर्चा में हैं। अब इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे सुन भाईजान के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 दिसंबर को मुंबई के महबूब स्टूडियो में सलमान खान की अगली फिल्म ‘द बुल’ की मुहूर्त पूजा रखी गई है। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू होगी। ‘द बुल’ को ‘शेरशाह’ फेम विष्णु वर्धन डायरेक्ट करेंगे। विष्णु ने साल 2023 में ही इस फिल्म के लिए सलमान से बातचीत शुरू की थी। ‘द बुल’ में सलमान खान पैरा-मिलिट्री ऑफिसर रहे फारुख बुलसारा का किरदार निभाएंगे। ये उनकी 34 साल के फिल्म करियर की पहली बायोपिक होगी।
Salman Khan: अलग-अलग लोकेशंस पर होगी ‘द बुल’ की शूटिंग
फिल्म से जुड़ी अपडेट के अनुसार, ‘द बुल’ ऑपरेशन कैक्टस पर आधारित फिल्म है। इस मिशन को इंडियन आर्मी ने 80 के दशक में अंजाम दिया था। ऐसे में सलमान की फिल्म के मेकर्स के सामने उस दौर को रीक्रिएट करने की चुनौती रहेगी।
जनवरी में फिल्म के सेट्स बनने शुरू होंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म को ऑथेंटिक बनाए रखने के लिए मुंबई में अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म के कई सेट्स बनवाए जाएंगे। फिलहाल इस फिल्म को ‘द बुल’ का नाम दिया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि मेकर्स फिल्म के लिए अन्य टाइटल्स पर भी विचार कर रहे हैं।
















Comments 2