UP News: नग्न अवस्था में मिला दलित किशोरी का शव! रेप के बाद हत्या की जताई आशंका

UP News: नग्न अवस्था में मिला दलित किशोरी का शव! रेप के बाद हत्या की जताई आशंका
Facebook
X
WhatsApp

UP News: जिले में नग्न अवस्था में दलित आदिवासी किशोरी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच (UP News) गया। किशोरी गुरुवार को अपनी सहेली के साथ घर से निकली थी। प्रथम दृष्टया किशोरी के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस को शव के पास से एक युवक की फोटो के अलावा कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बबीना थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्रवासियों ने एक किशोरी का रक्त रंजित शव नग्न अवस्था में देखा। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान बबीना की ही आदिवासी दलित बस्ती गोंची खेड़ा निवासी 16 वर्षीय छुटकी के रूप में की। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन छुटकी गुरुवार शाम को अपनी सहेली के साथ घर से निकली थी और उसके बाद वापस घर नहीं लौटी जबकि सहेली घर पर मौजूद है।

UP News: किशोरी के साथ गलत काम कर हत्या की गई

रात भर सभी जगह तलाश किए जाने के बाद शुक्रवार को पुलिस को सूचना देने से पहले ही बहन की लाश मिलने की जानकारी पड़ोसियों ने दी। परिजनों के अनुसार किशोरी के साथ गलत काम कर हत्या की गई है। (UP News) जिसके लिए वह पुलिस से जांच किए जाने बात कह रहे हैं। शव के पास से पुलिस को एक युवक की फोटो मिली है। मृतका के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे और दुपट्टा शव से काफी दूरी पर पड़ा हुआ था। जोकि किशोरी के साथ रेप के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

वहीं सूचना पर पहुंचे एसएसपी राजेश एस का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मृतका के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम को कुछ अहम सुराग भी मिले भी जोकि बलात्कार के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। घटना के खुलासे के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।

https://youtu.be/zAua4xpnhOs?si=IgcNoWb5Twq2Lqgq

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें