Weather Update Today : घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ आया नया साल ,यूपी समेत कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट

Weather Update Today : घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ आया नया साल ,यूपी समेत कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट
Facebook
X
WhatsApp

Weather Update Today : नया साल भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ आया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत के मैदानी इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की चादर अगले कुछ दिनों बनी रहेगी। बाद में इसके पूर्वी भारत की ओर बढ़ने की संभावना है।

Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। नए साल के पहले दिन प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Weather Update Today

Weather Update Today : दिल्ली में ठंड और कोहरे ने मुश्किलें बढ़ाईं

राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपाने वाली बर्फीली हवाओं के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा और यह सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। मौसम विभाग की ओर से 1 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

image

Weather Update Today : कई राज्यों में विजिबिलिटी काफी कम

image 1

घने कोहरे ने कई राज्यों में दृश्यता को काफी प्रभावित किया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम दर्ज की गई है। कोहरे के साथ कंपकंपा देने वाली ठंड ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर कोल्ड डे की स्थिति पैदा कर दी है। राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी लोगों को ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ रहा है।

Weather Update Today : बारिश और बर्फबारी की आशंका

image 2

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में आज छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहली और तीसरी जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में और अगले 48 घंटों के दौरान हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है।

image 3

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनने की आशंका है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी।

Weather Update Today : नए साल पर मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग ने नए साल पर लोगों को ठंड और कोहरे से बचाव के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। इनमें शामिल हैं:

image 4

गर्म कपड़े पहनें और अपने साथ गर्म रखने वाली वस्तुएं रखें।
ठंड से बचने के लिए घर के अंदर रहें।
अगर बाहर निकलना पड़े तो गर्म पानी पीएं और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।
धूप निकलने पर धूप में बैठें और धूप सेंकें।
अगर आप कार चला रहे हैं तो सावधानी बरतें और धूप का चश्मा पहनें।
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है। इसलिए, लोगों को ठंड और कोहरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

https://youtu.be/g3XNsqjoDpk?si=UeMdlyAjPplVRPQS

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें