Road Accident: असम में सड़क दुर्घटना, ट्रक और बस की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 27 घायल

Road Accident: असम में सड़क दुर्घटना, ट्रक और बस की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 27 घायल
Facebook
X
WhatsApp

Road Accident: असम के डेरगांव में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. यहां 45 लोगों को ले जा रही एक बस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई. दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घटना सुबह करीब 5 बजे डेरगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर हुई. (Road Accident) बताया जा रहा है कि बस पिकनिक पर जा रही थी. बस और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बस में फंसे हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकलकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. (Road Accident) फिलहाल, प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ट्रक चालक ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की थी, जिससे यह दुर्घटना हुई.

दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

Road Accident: स्थानीय लोगों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

तेज आवाज के साथ हुई इस जोरदार टक्कर के तुरंत बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. (Road Accident) पुलिस के पहुंचने से पहले ही टक्कर की वजह से बस के अंदर लहूलुहान हुए लोगों की चीज पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकलना शुरू कर दिया था. पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. इसके बाद खून से लथपथ 41 लोगों को निकाल कर नजदीकी जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सक ने 14 लोगों को मृत घोषित कर दिया, बाकी 27 लोगों का इलाज चल रहा है.

कोयले से लदे ट्रक से हुई टक्कर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस से जा रहे लोग सुबह 3 बजे निकले थे. डेरगांव के पास जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई वह मार्गेरिटा से आ रहा था और कोयले से भरा हुआ था. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. दुर्घटना के समय घना कोहरा छाया हुआ था.

https://youtu.be/USr1WhV-Z5M?si=Rxh_b1qPbj-SaziH

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें