Bihar: बिहार के मुंगेर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Bihar: बिहार के मुंगेर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
Facebook
X
WhatsApp

Bihar: बिहार के  मुंगेर में बदमाशों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला, यहां अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. (Bihar) वहीं प्रॉपर्टी डीलर का दोस्त को भी गोली मारी है, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है ।

वहीं मृतक की पत्नी ने धरहरा के मुकुल सिंह पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है. (Bihar) ये घटना मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र में हुई है । जिला अंतर्गत सफिया सराय ओपी क्षेत्र अंतर्गत इंद्रुख के भलार पथ पर पोखरिया के समीप पुलिस गस्ती वाहन को दो लोग सड़क किनारे गिरे हुए मिले, जिसे पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया। जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार के लिये पटना भेजा गया है ।

Bihar

मृतक और घायल की पहचान, बेलन बाजार कृष्णा रोड निवासी 45 वर्षीय सौरभ सुमन उर्फ अजीत यादव के रूप में हुई है। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था, जबकि घायल हसनगंज निवासी शैलेंद्र शर्मा भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। 

वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया की हत्या कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा साथ ही घायल को बेहतर इलाज के लिय पटना रेफर कर दिया है।  साथ ही घायल शैलेंद्र का मृतक के परिजनों के साथ कुछ मैसेज में चेटिंग भी हुआ है जिसको ले पुलिस आगे जांच कर रही है मामले का जल्द खुलासा होगा । 

रिपोर्ट- सुरेश निखर

https://youtu.be/7Pr3fLxsBK8?si=JuKUsxh0D06d6cOL

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें