Maharashtra News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी शरद पवार गुट) के नेता जीतेंद्र आव्हाड ने भगवान राम और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। आव्हाड ने पार्टी के एक कार्यक्रम में दावा किया कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम शाकाहारी नहीं बल्कि मांसाहारी थे। 14 साल के वनवास के दौरान जंगल में वो शिकार करके भोजन करते थे। उनके इस बयान पर बवाल हो गया है।
मोहल्ला क्लीनिक में फेक टेस्ट का मामला, LG ने की CBI जांच की सिफारिश. #india24x7livetv #NewsUpdates #CBI pic.twitter.com/l2M5iKpd5z
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 4, 2024
भारतीय जनता पार्टी और एनसीपी (अजित पवार गुट) ने इस पर नाराजगी जताई है। एनसीपी (अजित पवार गुट) के कार्यकर्ताओं ने ठाणे स्थित आव्हाड के घर के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा एनसीपी नेता ने महात्मा गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे का असली कारण जातिवाद था क्योंकि वह ओबीसी थे और ये लोग यह सहन नहीं कर सकते थे वह इतने बड़े नेता बन गए।

Maharashtra News : भगवान राम को लेकर विवादित बयान
दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतेंद्र आव्हाड दो दिवसीय कार्यकर्ता शिविर में शामिल होने शिर्डी गए हुए थे। इसमें पूरा महाराष्ट्र से शरद पवार को अपना नेता मानने वाले एनसीपी कार्यकर्ता पहुंचे थे। तीन जनवरी को शिविर के समापन के बाद मीडिया से मुखातिब होने के दौरान उन्होंने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दे डाला।

पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतेंद्र आव्हाड ने कहा कि भगवान राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे। राम 14 साल तक वनवास पर थे, फिर वे शाकाहारी कैसे हो सकते हैं ? आगे उन्होंने कहा कि राम हमारे हैं, बहुजनों के हैं। भगवान राम शिकार करके खाते थे। हम भी उन्हीं के आदर्शों पर चल रहे हैं। राम को आदर्श बताकर लोगों पर शाकाहारी भोजन थोपा जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद भी एनसीपी नेता ने कहा कि वो अपने बयान पर कायम हैं।

Maharashtra News : आव्हाड के घर के बाहर अजित गुट का प्रदर्शन
जीतेंद्र आव्हाड का विवादित बयान सामने आने के बाद ठाणे स्थित उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में एनसीपी (अजित पवार गुट) के कार्यकर्ता पहुंच गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता भगवान राम की तस्वीर लेकर आरती करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘जितेंद्र आव्हाड मुर्दाबाद’ नारे भी लगाए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए आव्हाड के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात किया गया। अजित गुट के कार्यकर्ताओं के जाने के बाद आव्हाड समर्थकों ने प्रदर्शन वाली जगहों को गोमूत्र से धोया।

Maharashtra News : आव्हाड ने अजित पवार पर बोला हमला
अपने घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर जीतेंद्र आव्हाड ने शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिख कर कहा, श्री राम ने अपने भाई भरत को राजगद्दी देने के लिए केवल चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार किया, जिस पर उनके माता-पिता के बीच सहमति हुई थी। लेकिन सम्राट भरत ने श्री राम की चरण पादुका को सिंहासन पर रखकर शासन किया। यहां पिता समान चाचा (शरद पवार) को घर से बाहर निकाल दिया और वनवास पर भेज दिया गया।

एनसीपी नेता जीतेंद्र आव्हाड के बयान पर बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि ऐसे बयान महज राजनीति के लिए दिए जा रहे हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ने आव्हाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।










